
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सेंट पीटर महविधियालय, फरीदाबाद में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कालेज के छात्रों, समस्त टीचिंग & नॉन-टीचिंग स्टाफ के सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर गुलशन कुमार सपरा ने सभी को योग दिवस की मुबारकबाद दी और योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरणा दी ।
योग को हमारे देश में सदियों से हमारे ऋषि मुनि अपनाते आये है। योग के द्वारा हमारा जीवन स्वस्थ रहता है।
