
एफडीपी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन (संस्थान) प्रोफेसर संदीप ग्रोवर
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज (यूएचवी) प्रकोष्ठ द्वारा डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय के सहयोग से सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर तीन दिवसीय एआईसीटीई से अनुमोदित फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सांस्कृतिक, धार्मिक और भौगोलिक सीमाओं से परे सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीन (संस्थान) प्रोफेसर संदीप ग्रोवर द्वारा कार्यक्रम के संयोजक डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मुनीश वशिष्ठ और यूएचवी की समन्वयक डॉ बिंदु मंगला की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर प्रो. एम.एल. अग्रवाल और कम्युनिटी कालेज के प्रिंसिपल डॉ. संजीव गोयल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का लक्ष्य विश्वविद्यालय के भीतर समग्र मूल्य शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है ताकि सक्षम नागरिकों को तैयार सके जो सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों को अपनाये और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाले।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों को मानवीय मूल्यों को लेकर समझ विकसित की गई। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों से उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। प्रो. संदीप ग्रोवर ने यूएचवी प्रकोष्ठ की पहल के लिए सराहना व्यक्त की तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा छात्रों एवं संकाय सदस्यों के बीच नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में इसके महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने छात्रों के समग्र विकास में ऐसे कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित करते हुए यूएचवी सेल और डीन छात्र कल्याण के बीच सहयोगात्मक प्रयास की सराहना की।







