
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इस शिविर में डॉक्टर मनीषा लांबा द्वारा लोगों को निशुल्क परामर्श एवं दवाई दी गई । श्रीमती वंदना गुप्ता ने योग के माध्यम से कैसे रोगों का इलाज किया जाता है वह समझाया। संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया की आयुष पद्धति हमारे देश की बहुत पुरानी पद्धति है हमारे ऋषि मुनि इसी पद्धति द्वारा लोगों का इलाज किया करते थे ।
इस चिकित्सा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता । शिविर में सौ से भी ज्यादा लोगों ने शिविर का लाभ उठाया । शिविर आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता राखी, प्रधान जतिन गर्ग ,सुरेश कुमार, पंडित विनय पांडे एवं ब्रह्मानंद शर्मा का विशेष योगदान रहा ।







