
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / ग्रेटर फरीदाबाद स्थित गड्ढा कॉलोनी, मवई रोड पर सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 100 से भी ज्यादा जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक नरेन्द्र जैन ने बताया की संस्था समय-समय पर समाज के निम्न वर्ग के लिए यथासंभव सहायता करती रहती है।
जिसमें क्रमश: गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करना, गरीब कन्याओं की शादी के लिए यथासम्भव कन्यादान, महिलाओं के लिए निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किए जाते है। इसके अलावा संस्था द्वारा एक निशुल्क चैरिटेबल डिस्पेंसरी का भी संचालन किया जाता है जिसमें लोगों को निशुल्क दवाई एवं आंखों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाता है।
राशन वितरण करने में जतिन गर्ग, डॉक्टर नवीन माहौर और पंडित विनय शास्त्री का विशेष योगदान रहा।
