
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर 86 स्थित साईं धाम के वोकेशनल सेंटर मे डिजिटल मार्केटिंग कोर्स प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम मे पंजीकृत छात्रों को अध्ययन सामग्री बांटी गयी। मुख्य अतिथि के तौर पर डीडब्लूओ ममता देवी ने और डिप्टी सुप्रीटेंडेंट सरोजिनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जैसा की ग़ौरतलब है कि साईं धाम वोकेशनल सेंटर मे बेरोज़गार युवाओं के लिए रोजगारोन्नमुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसी श्रँखला मे नीटकॉन लिमिटेड के तत्वाधान मे डिजिटल मार्केटिंग कोर्स भी प्रारम्भ किया गया है।
साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मोतीलाल गुप्ता ने डिजिटल मार्केटिंग की महत्ता समझाते हुए कहा कि आने वाला भविष्य डिजिटल युग होगा। सोशल मीडिया मे विभिन्न रोजगारों के अवसर है। यदि छात्र पूरी तन्मयता से इस विषय पर ध्यान दे तो उनका भविष्य उज्जवल होगा। कार्यक्रम मे स्कूल प्रधानाचार्या डॉ बीनू शर्मा, वोकेशनल समन्वयिका सीमा गुलाटी, विकास मल्होत्रा, आशीष भटनागर, ए के भटनागर, अखिल भटनागर, शिक्षक व छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन आज़ाद शिवम् दीक्षित ने किया।
