
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के द्वारा सेल्फी विथ प्लांटेशन के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान को आरडब्ल्यूए झाड़सेतली के प्रधान धर्म सिंह डागर ने आगे बढ़ाया।
सेक्टर 58 के विक्टोरा पार्क तालाब पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे ट्री मैन के नाम से मशहूर उद्योगपति सरदार एस एस बांगा और विशिष्ठ अतिथि के रूप में पुलिस थाना सेक्टर 58 एसएचओ इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार , वन विभाग से गार्ड हेमराज सिंह और हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई विकास हुड्डा सहित कई उद्योगपति उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए प्रधान ने सभी अतिथियों को प्लांट देकर स्वागत किया।
विक्टोरा लाइफ फाऊंडेशन के अध्यक्ष सरदार एस एस बांगा ने बताया शहर को हरा भरा बनाने के लिए विभिन्न एनजीओ और संस्थान के साथ काम कर रहे है। ट्री मैन सरदार बांगा ने कहा पर्यावरण संरक्षण आज बेहद जरूरी हैं। हम अपनी आने वाली पीढ़ी को साधन संसाधन के साथ साथ वृक्ष भी देकर जायेंगे ये संकल्प लेकर चल रहे है।
हमारी संस्था शहर में लगातार पैधारोपण अभियान चला रही है। सरदार बांगा ने बताया की वो आज के पौधरोपण में अपने माता पिता की फोटो लेकर आए है। आज का पौधरोपण मेरे माता पिता को समर्पित है।
एसएचओ कृष्ण कुमार ने कहा की पर्यावरण को साफ स्वच्छ बनाने के लिए एक मात्र उपाय अधिक से अधिक पौधरोपण करना है। जिससे ये पौधे वृक्ष बनकर हमे शुद्ध वायु और ऑक्सीजन के साथ – साथ छाया और फल भी देंगे। पुलिस प्रशासन अपनी ड्यूटी के साथ पौधारोपण भी कर रहा हैं.
आरडब्ल्यूए प्रधान धर्म सिंह डागर ने बताया की झाड़सेतली के कहा पेड़ प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। देश की प्रगति और विकास को बढ़ावा देने के साथ हम पेड़ों को नष्ट करके पर्यावरण को गहरा नुकसान पहुंचा रहे है। इसलिए आओ एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ पिता के नाम लगाए। आरडब्ल्यूए झाड़सेतली ने नीम,पीपल और बड़ सहित 201 पौधे लगाए।
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई विकास हुड्डा ने बताया की उद्योग जगत से सरदार एस एस बांगा पर्यावरण को बचाने हेतु पौधरोपण कर रहे है। ये सराहनीय कदम है।
वन विभाग फरीदाबाद के गार्ड हेमराज सिंह ने कहा पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और धरती को हरा भरा बनाने के लिए पेड़ पौधे लगाने बहुत जरूरी है। इसलिए वन विभाग अपनी नर्सरी से शहर में निशुल्क विभिन्न प्रकार के पौधा उपलब्ध करवा रहा हैं।
इस मौके पर उद्योगपति बीड़ी खुराना, जितेंद्र डागर, विक्टोरा इंडस्ट्रीज से रविंद्र सिंह, बिजेंद्र रावत,अनिल खुटेला, डालचंद, मनीष शाह, चंचल ठाकुर और स्नेहा जयसवाल सहित गांव झाड़सेतली के निवासी व कई फैक्ट्री वर्कर उपस्थित रहे।
