
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
निदेशालय के आदेशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में सरप्लस जेबीटी गैस्ट/नियमित अध्यापकों को एकल और अध्यापक रहित विद्यालयों में समायोजन करने के आदेश किए गए। इसी के साथ निदेशालय ने निर्देश भी दिए कि नियम के अनुसार ही सरप्लस अध्यापकों का समायोजन किया जाए, लेकिन जिले में सभी नियमों को ताक पर रखकर 63 सरप्लस गैस्ट का समायोजन कर दिया गया।
समायोजन के लिए किसी भी अध्यापक को कौंसलिंग के लिए नहीं बुलाया गया। जिस कारण से सभी अतिथि अध्यापकों में रोष है और अपनी शिकायत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को लिखित में दी। शिक्षा अधिकारी कार्यालय में न होने के कारण सभी महिला अध्यापिकाओं ने सुप्रिडेंट रमेश चन्द को अपनी शिकायत पेश की है।
इसी के साथ मांग करते हुए कहा कि सभी को नियम और कौंसलिंग कर विद्यालय दिए जाएं। शिकायत के दया रानी, बबीता, खुशबू, संतोष, पूनम जागलान, गीता रानी, ज्ञान प्रकाश, रेखा यादव, संध्या, शकुन्तला, योगीता, सुरेखा, साधना भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं
