
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एनआईटी फरीदाबाद की सब डिवीजन जवाहर कोलोनी के दफ्तर पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के नेताओं ने दफ्तर के प्रधान महेन्दर सिंह की अध्यक्षता में बिजली कर्मचारियों को लेकर एक गेट मीटिंग की । यूनियन के बैनरतले एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल के सचिव विनोद शर्मा ने मीटिंग के दौरान कहा कि हमारा बिजली का महकमा बेहद जोखिमों से भरा हुआ महकमा है । जिसमे फील्ड के अंदर सावधानी से काम ना करने पर टेक्निकल कर्मचारी को जान से हाथ धोना पड़ जाता है ।
जिसकी भरपाई किसी भी कीमत पर पूरी नही की जा सकती । बिजली दुर्घटना से सकुशल स्वस्थ रहने में किसी भी प्रकार की कोई गुंजाइश बाकी रहने की संभावना बहुत कम रह जाती है । सजगता व संयमता से काम ना किया गया तो बिजली के करंट से कर्मचारी कहीं ना कहीं अंग भंग होकर रह जाता है । हम अपने सभी टेक्निकल कर्मचारियों को आज की इस मीटिंग के माध्यम से बिजली की लाइनों पर काम करने के उपरान्त होने वाली असुविधा और जान माल की कोई हानि ना हो इसके लिये इस अभियान के तहत जागरूक रहने व जागरूक करने का भत्सर प्रयासरत काम एचएसईबी वर्कर यूनियन अपनी ओर से कर रही है ।
गेट मीटिंग कार्यक्रम के मौके पर यूनिट सचिव लेखराज चौधरी, वरिष्ठ उपप्रधान शौकीन, गिरेंदर, सुरेश चंद, मुकेश, राकेश, अमनदीप, मनोज, रोहित, शुभम, नसीब सिंह, राज कमल, नवीन, हरि नारायण, बलवन्त आदि काफी संख्या बल में बिजली कर्मी सहित कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।
