
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ स्थापित एस डी जी (सतत विकास क्लब) द्वारा चंदावली गांव में पर्यावरण की जागरूकता को लेकर भिन्न- भिन्न तरह के अभियान चलाए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. कृष्णकांत गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा एसजी क्लब के समन्वयक डा. मनोज शुक्ला के निर्देशन में सतत विकास क्लब के कोआर्डिनेटर डॉ. देवेंद्र और सुभाष ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर चंदावली गांव में पर्यावरण समरसता को लेकर एक रैली का आयोजन किया। इस रैली के माध्यम से पेड़ लगाने तथा प्रदूषण कम करने का आह्वान भी किया गया।
ग्रामीण लोगों से बात कर उन्हें पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भी उनके समक्ष रखा गया। इसी कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में महाविद्यालय में स्थित सिलाई सेंटर में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए कपड़े के बैग गांव में वितरित किए गए, ताकि लोग पर्यावरण के प्रति संवेदित होकर पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने लगाने की पहल में हिस्सा लें।
इस प्रकार लगभग पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में, गांव चंदावली के अलग-अलग हिस्सों में जाकर महाविद्यालय के विद्यार्थियों तथा सतत विकास क्लब के कोऑर्डिनेटर डॉ. देवेंद्र और सुभाष ने रैली और अपील के माध्यम से गांव चंदावली के ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति एक संवेदना जागृत की।
