
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ दुनियाभर में 6 अगस्त से 12 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत छात्रों के बीच में संस्कृत की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन संस्कृत संवर्धन के लिए किया जाता है। संस्कृत भाषा देव भाषा के साथ-साथ समस्त भाषाओं की जननी भी मानी जाती है। हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ की ओर से संस्कृत सप्ताह का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में किया गया। जिसकी कार्यकारी अध्यक्षता विद्यालय के मुखिया समर देशवाल व प्राचार्य जयप्रकाश शास्त्री के द्वारा की गई। कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा श्लोकोच्चारण, गीतिका गायन, भाषण, नाटक व संवाद में अपनी प्रस्तुति दी।
संघ के प्रधान बालबीर वाजपेयी शास्त्री की तरफ से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। संघ के महामंत्री राकेश शास्त्री, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम भारद्वाज तथा शिवेन्द्र शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्राचार्य अनिल कुमार, जयप्रकाश डांगी, नरेन्द्र सराव प्रवक्ता, एसबीआइ बैक के मैनेजर सौरभ शर्मा उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल की भूमिका दिनेश शास्त्री, भागीरथ शास्त्री, रवि मोहन शास्त्री, धर्मेन्द्र शर्मा, संत सिंह हुड्डा, सोमदत्त शास्त्री ने निष्ठापूर्वक निभाई। श्लोकोच्चारण में पंकज ने प्रथम, रूचिका ने द्वितीय और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गीतिका में तमन्ना ने प्रथम, रूचिका ने द्वितीय तथा सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण में पूजा ने प्रथम, श्वेता ने द्वितीय तथा अंशजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन गोपाल शास्त्री द्वारा किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने संस्कृत भाषा के महत्त्व व संवर्धन पर जोर देता हुए कहा कि संस्कृत भाषा देव भाषा के साथ-साथ आज विज्ञान की भी भाषा बन गई है। जिसे आज वैज्ञानिक आवश्यकता की भाषा मान रहे हैं। अन्तरिक्ष खोज के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन करना अति आवश्यक है। मुख्याध्यापक समर देशवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका रघु वत्स द्वारा की गई।
इस अवसर गोपाल शास्त्री, ओमपाल शास्त्री, सोमदत्त शास्त्री, संजय शर्मा, शिवेन्द्र शास्त्री, सुनील कुमार, तुहीराम, खुशवन्त, रविन्द्र अहलावत, बच्चू सिंह तंवर, रेखा चौधरी, माया शर्मा, स्वाती नरवाल अध्यापक तथा होती लाल आर्य, रणजीत थानेदार, धर्मवीर नम्बरदार, तेजपाल यादव ग्रामीण विशेष रूप से उपस्थित रहे।




