
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अंडर 12 पुशर्स प्रीमियर लीग 2023 का मैच द डोम के ग्राउंड गुरुग्राम पर खेला गया और लीग मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी और क्रॉयर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने क्रॉयर क्रिकेट अकादमी को 64 रन से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 35 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन का लक्ष्य दिया। र
विंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शिवांश भार्गव ने 71 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से सर्वाधिक रन 66 रन बनाए इसके इलावा पार्थ शर्मा ने 48 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 24 रन नोट आउट बनाए। क्रॉयर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरव लांबा और युवान पाठक 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रॉयर क्रिकेट अकादमी ने 28.4 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। क्रॉयर क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रणविजय ने 36 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 20 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अफ्फान मंसूरी ने 5.4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट, भव्या तिवारी और वंशज भाटिया ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अफ्फान मंसूरी को घोषित किया गया।
