
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद की एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी तथा एंटी-ड्रग्स इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया गया। रैली में महाविद्यालय कैडेट्स, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने रैली का शुभारंभ किया | प्राचार्य ने विद्यार्थियों को तिरंगे के सम्मान तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे वातावरण में देशप्रेम की भावना गूंज उठी। आसपास के क्षेत्रों के निवासी भी रैली में शामिल हुए जिसने इसे और अधिक प्रभावी बना दिया।
रैली में प्रमुख रूप से वाईआरसी परामर्शदाता डॉ. अमित शर्मा और ओमिता जौहर; एनसीसी केयरटेकर अधिकारी डॉ. रश्मि और नेत्रपाल सैन; एंटी-टोबैको इकाई के संयोजक डॉ. योगेश तथा डॉ. राज कुमारी सहित अन्य प्राध्यापकों ने सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति पुनः संकल्प के साथ हुआ।
