
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती के नेतृत्व में ओरिएंट कैम कंपनी, फरीदाबाद द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का अयोजन किया गया। कंपनी का उद्देश्य महाविद्यालय के होनहार विद्यार्थियों का अपनी कंपनी में जॉब ऑफर करना रहा। यह ड्राइव महाविद्यालय के प्लेसमेंट ऑफिसर श्री विजयपाल सिंह की देख- रेख में संपन्न हुई। इस दौरान महाविद्यालय के तीन बच्चों सचिन,रंजीत ,विवेक का चयन हुआ l
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने श्री विजयपाल सिंह एवं सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
