
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविधालय में बी.सी.ए. विभाग द्वारा वैल्यू एडेड कोर्स “कम्युनिकेशन स्किल्स” का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह कोर्स बी.सी.ए. तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए करवाया गया। इस कोर्स की अवधि लगभग दो महीने रही जिसमें पैंतालिस विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कोर्स की ट्रेनर मर्सी रही जिन्होंने छात्रों को अपने संचार को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित किया | छात्रों की झिझक दूर करने के लिए वन टू वन इंटरव्यू सेशन आयोजित करवाए गए। छात्रों को एक समूह के सामने अपने विचार व्यक्त करने के लिए मंच दिया गया और कुछ गतिविधियों द्वारा उन्हें टीम में काम करना सिखाया गया।
महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्या डॉ अर्चना भाटिया के निर्देशन व बी.सी.ए. विभाग की शिक्षिका उत्तमा पांडे के संरक्षण में यह कोर्स संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में बी.सी.ए. तृतीय वर्ष से हरिओम और आकाश ने अपने विचार साझा किए। बी.सी.ए. विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी हुडा और डीन दिनेश कुमार के साथ बी.सी.ए. विभाग के सभी शिक्षक मौजूद रहे
