
मैच का मैन ऑफ द मैच प्रियांशु चौधरी
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ फरीदाबाद: वेनि कप 8th ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर–13 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया और यह मैच विटालिटी क्रिकेट अकादमी ओर रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी बीच खेला गया। इस मैच में रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने विटालिटी क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया। यह मैच 40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
विटालिटी क्रिकेट अकादमी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 96 रन का लक्ष्य दिया। विटालिटी क्रिकेट अकादमी की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव शर्मा ने 54 गेंदों में 2 चौके की मदद से 18 रन, युवराज शर्मा ने 56 गेंदों में 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए महकार सिंह, प्रियांश चौधरी ओर अभिनव पाण्डेय ने 2–2 विकेट, ओम नेगी और विहान जोली ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर जीत हासिल कि। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश चौधरी ने 37 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 33 रन, सिद्धार्थ ने 24 गेंदों में 2 चौके की मदद से 22 रन बनाए। विटालिटी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सक्षम, तनय ओर लक्की सूर्यवंशी ने 1-1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रियांशु चौधरी को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच तनय को घोषित किया गया।
