
मैच का मैन ऑफ द मैच सिद्धांत शर्मा को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच चपराना अभिषेक
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ फरीदाबाद: 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया और यह मैच वि.आर.सी.सी इलेवन ओर मूनलाइट पेंथर के बीच खेला गया। इस मैच में वि.आर.सी.सी इलेवन ने मूनलाइट पेंथर को 3 विकेट से हराया।
यह मैच 20 ओवर का था और वि.आर.सी.सी इलेवन ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मूनलाइट पेंथर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन का लक्ष्य दिया।
मूनलाइट पेंथर की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए चपराना अभिषेक ने 30 गेंदों में 4 चौके, 4 छक्के की मदद से 56 रन, अभिषेक चपरना ने 28 गेंदों में 4 चौके, 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। वि.आर.सी.सी इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिद्धांत शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट, राहुल शर्मा ने 1 विकेट लिया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम वि.आर.सी.सी इलेवन ने 19.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 193 रन जीत हासिल कि। वि.आर.सी.सी इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहित खटकर ने 22 गेंदों में 2 चौके, 2 छक्के की मदद से 37 रन, मोहनीश बत्रा ने 28 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। मूनलाइट पेंथर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकाश पाला, गर्वित भाटिया ने 1–1 विकेट लिया।
