
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / विश्व हिन्दू परिषद फरीदाबाद की महिला ईकाई दुर्गावाहिनी द्वारा मानवंदना यात्रा निकाली गई। अपने संबोधन में दूर्गवाहिनी की अखिल भारतीय संयोजिका प्रज्ञा महला ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारतभर के प्रसिद्ध तीर्थस्थानों पर मंदिर, घाट, कुंओं व बावड़ियों का निर्माण कराया। उनके द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी समाज को हो इसके लिए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह बनाए जा रहे हैं नारी अबला नहीं सबला है, नारी शक्ति किसी पर भी आधारित नहीं है व स्वयं जागृत शक्ति है।
आज हर जगह पर नारियां अपना परचम लहरा रही है। दुर्गावाहिनी की कार्यक्रताओं को वर्तमान में बढ़ रहे अपराधों से निपटने के लिए शस्त्र चलाना एवं विभिन्न प्रकार के आयामों के माध्यम से अपनी स्वयं की रक्षा करना व समाज की रक्षा करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसीपी फरीदाबाद,सुश्री मोनिका देसवाल जी ने सभी दुर्गा वाहिनियों के लिए सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विषय रखा, कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही क्षेत्रीय संयोजिका दुर्गा वाहिनी सुश्री वंदना चौहान जी, समाजसेवी का आशा गुप्ता जी, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सीमा भारद्वाज जी, श्रीमती गीता फागना जी,श्रीमती चंचल बोहरा जी,श्रीमती शोभा रानी जी, अलका भाटिया जी, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत सहसंयोजिका दुर्गावाहिनी श्री मति सीमा शर्मा जी ने सभी बेटियों को दुर्गावाहिनी से जुड़ने की अपील की और उनको आत्मरक्षा के लिए शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण लेने की प्रेरणा दी।
