
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हर साल 27 फरवरी को दुनिया भर में विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाता है ताकि विभिन्न एनजीओ द्वारा किए गए कार्यों और उनके योगदान का उत्सव मनाया जा सके। फरीदाबाद शहर भी दिल्ली एन. सी. आर. में सबसे अधिक संख्या में समाज सेवी संगठनों के लिए प्रचलित है इन सामाजिक संगठनों के माध्यम से समय समय पर समाजहित के कार्य करने का काम भी किया जाता है ओर इनके कार्यो को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक सम्मान देने की सोच को जन्म ग्लोबल कंफेडरेशन ऑफ एन. जी.ओ. ने दिया। जिनके द्वारा मेट्रो हॉस्पिटल के साथ मिलकर शहर की समाजसेवी संगठन के लिए अंतरराष्ट्रीय एनजीओ दिवस की पूर्व सांध्य पर भारत इम्पेक्ट एक्सलेंस अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप में डॉ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप मैं जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री बिजेन्दर सिंह सौरोत और आर जे भावना शर्मा ने शिरकत की
डॉ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियो को सम्भोदित करते हुए कहा कि आज का ये विशेष दिन का उद्देश्य लोगों को एनजीओ के भीतर अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित करना और एनजीओ और निजी-सार्वजनिक क्षेत्रों के बीच अधिक सहजीवन को प्रोत्साहित करना है। यह दिन हर उस गैर-सरकारी संगठन को मनाने और सम्मानित करने का है जो आगे आकर सामाजिक समस्याओं को रोकने का प्रयास करने के लिए जाने जाते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आये जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री बिजेन्दर सिंह सौरोत जी ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व एनजीओ दिवस 2024 की थीम “एक सतत भविष्य का निर्माण: सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में एनजीओ की भूमिका की बात करती है।” यह विषय वैश्विक चुनौतियों से निपटने और अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में काम करने में गैर-सरकारी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।
यह इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे गैर सरकारी संगठन संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान करते हैं, दुनिया भर में समुदायों में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने में उनके सक्रिय प्रयासों पर जोर देते हैं।
कार्यक्रम में मेट्रो हॉस्पिटल की तरफ से डॉक्टर शिवम वत्सल अग्रवाल ने कैंसर से संबंधित जानकारी दी उन्होंने बताया कि अन्य बीमारियों की तरह कैंसर भी लक्षण पैदा कर सकता है। लगातार खांसी, गांठ का अचानक उभरना या बिना वजह वजन कम होना जैसे बदलाव इसके लक्षण हैं।
कैंसर का इलाज तब अधिक प्रभावी हो सकता है जब इसका पता जल्दी चल जाए, इसलिए अपने शरीर में होने वाले किसी भी बदलाव पर नज़र रखना ज़रूरी है। इन परिवर्तनों का आमतौर पर यह मतलब नहीं है कि आपको कैंसर है, लेकिन यदि आपको कोई संभावित लक्षण दिखाई दे तो अपने डॉक्टर को दिखाना महत्वपूर्ण है । इस अवसर पर मेट्रो हॉस्पिटल की तरफ से एक कार्ड भी जारी किया गया जिसे प्रयोग कर के कंफेडरेशन की सदस्य सामाजिक संस्था काफी लाभ ले सकती है ।
इस अवसर ग्लोबल कंफेडरेशन ऑफ एन. जी.ओ. के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रवेश मालिक ने कहा की कंफेडरेशन का उदेश्य है कि सभी को एक साथ संगठित कर सके संगठित से आशय एकजुट या एक दिशा में रहकर कार्य करना। इससे जो हमारा उद्देश्य है व जल्द व सही दिशा में जाएगा। उन्होंने कहा की जब सब की एसोसिएशन हो सकती है तो एन जी ओ की भी कंफेडरेशन होनी चाहिए ताकि हजारों संस्थाओ को इसका लाभ मिल सके , जरूरी जानकारी मिल सके ।
कंफेडरेशन के सह संस्थापक एवं उपाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा , सह संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष डॉक्टर अंकुर शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस कार्यक्रम में शहर की 50 समाज सेवी संस्थाओं ने भाग लिया है और वही 10 समाजसेवी संस्थाओ को सम्मानित किया गया है जिनके द्वारा पर्यावरण, मानवधिकार, व्यापक स्तर पर या बहुत ही स्थानीय स्तर पर सामाजिक या राजनीतिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए कार्य, महिला शक्तिकरण, बेसहारा बच्चो की शिक्षा व स्वास्थ्य हेतु, कौशल विकास, लोकल फ़ॉर वोकल, आदि के द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किए गए थे।
कार्यक्रम में समानित होने वाली समाज सेवी संगठनो में लोरिया प्रगतिशील फाउंडेशन, स्री शक्ति पहल समिति, सेव अरावली, दक्षता फाउंडेशन, पर्यावरण संरक्षण, मिल्स ऑफ हैप्पीनेस, बन्नुवाल वेलफेयर, लाइव फ़ॉर नेशन, इंडिया हेल्प इंडिया, नई उड़ान आदि संस्था व उनके प्रतिनिधियों को समान्नित किया गया।
अंत मे कार्यक्रम मे आई सभी सामाजिक संस्थाओ का आभार और मेट्रो हॉस्पिटल का विशेष आभार एकता रमन ने प्रकट किया और उन्होंने कहा की सभी एनजीओ को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए और उन्होंने कहा की एकता एक साथ रहने और एक समान लक्ष्य को पूरा करने के लिए दूसरों के साथ काम करने की क्षमता है।







