
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर को हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में आज वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार भड़ाना ने ईस्माइलपुर स्थित अपने कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लडडू बांटे। इस मौके पर भाजपा कार्यकताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद,मुख्यमंत्री नायब सिहं सैनी जिन्दाबाद और मंत्री राजेश नागर जिन्दाबाद के नारे लगाकर पूरे वातावरण को भाजपामय कर दिया।
इस मौके पर रामकुमार भड़ाना ने कहा कि राजेश नागर को मंत्री बनाकर तिगांव क्षेत्र की जनता के मान सम्मान को बढ़ाया है। अब डबल इंजन की सरकार के आर्शीवाद से राजेश नागर तिगांव क्षेत्र में तोड़तोड़ विकास कार्य करवाएगें। राम कुमार भड़ाना ने कहा कि राजेश नागर ने हमेशा जनता की भलाई और खुशहाली केू बारे में सोचा तभी जनता ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया।
इस अवसर पर चौ सुनील भड़ाना,बृज किशोर ओझा,संजीव निक्की ओझा,हरिओम दुबे,कुंदन कुमार,सोनू शर्मा,सुधीर कुमार,गौरव कुमार,नागेश तिवारी,पवन जी,संजीव झा,सूरज कुमार,गुड्डू राय,कमल सिंह,राजकुमार शर्मा,जहांगीर अंसारी मौजूद थे।
