
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में चल रही बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष, सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु , सतीश पूनिया, सुरेंद्र नागर, पूर्व सांसद संजय भाटिया, संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव और संगठन मंत्री फनींद्रनाथ शर्मा उपस्थित हैं।
इस बैठक में धनखड़ इसलिए मौजूद नहीं रहेंगे कि वह फिलहाल भूटान की यात्रा पर हैं और बिप्लब कुमार देब इसलिए मौजूद नहीं रहे कि वह पश्चिम बंगाल में हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
