
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
4th फरीदाबाद मिक्स कॉर्पोरेट नाइट कप 2024 रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच रॉयल क्रिकेट क्लब और विक्ट्री किक्रेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने रॉयल स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया , यह मैच 20 ओवर का था और रॉयल स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रॉयल स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन का लक्ष्य दिया ।
रॉयल स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहक चावला ने 19 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 36 रन आमिर ने 35 गेंदों पर 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन सनी ने 22 गेंदों पर 3 चौको और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए।
विक्ट्री क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंदर जय सिंह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट प्रवीन ने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट सुनील अरोड़ा ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्टरी क्रिकेट क्लब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाकर जीत हासिल की। विक्ट्री क्रिकेट क्लब की ओर आशीष ने 37 गेंदों पर 6 चौको की मदद से 43 रन मोहम्मद साद ने 26 गेंदों पर 6 चौको और एक छक्के की मदद से 36 रन धर्मेन्द्र फागना ने 23 गेंदों पर 5 चौको की मदद से 31 रन बनाए।
रॉयल स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सनी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट शिवम् मित्तल, नितिन धवन और अंशुल शर्मा ने 1/1 विकेट हासिल किए।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच चंदर जय सिंह व फाइटर ऑफ द मैच सनी को घोषित किया गया।







