
मैन ऑफ द मैच दिविज अरोड़ा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
3rd फरीदाबाद मिक्स कॉर्पोरेट डे कप 2024 रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच थंडर क्रिकेट क्लब और विक्ट्री किक्रेट क्लब के बीच खेला गया।
इस मैच में विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने थंडर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया , यह मैच 20 ओवर का था और थंडर क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। थंडर क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन का लक्ष्य दिया ।
थंडर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभी यादव ने 22 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 रन विकास बिधुरी ने 25 गेंदों पर 4 चौको और 1 छक्के की मदद से 36 रन दिलिप ने 30 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 27 रन बनाए।विक्ट्री क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुशील अरोड़ा और चंदर जय सिंह ने 2/2 विकेट सुखदेव चौधरी, योगेश भड़ाना और दिविज अरोड़ा ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाकर जीत हासिल की। विक्ट्री क्रिकेट क्लब की ओर दिविज अरोड़ा ने 22 गेंदों पर 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 56 रन नाबाद , धर्मेन्द्र नागर ने 23 गेंदों पर 2 चौको और 5 छक्को की मदद से 48 रन बनाए।
थंडर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट अनिल कुमार और दिलिप ने 1/1 विकेट हासिल किए।
