
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
फरीदाबाद नगर निगम द्वारा वायु प्रदूषण को प्रमुख रूप में लिया जा रहा है और विभिन्न सूचनात्मक वीडियो इत्यादि के माध्यम से संदेश देने के लिए कदम बढ़ाए जा रहे है जो नागरिकों को वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराने में मदद करेगा। डब्ल्यूएचओ (2018) की रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद को दूसरा सबसे प्रदूषित शहर माना गया है। वायु-प्रदूषण मानव स्वास्थ्य और संपूर्ण ग्रह के लिए हानिकारक हैं। दस में से नौ मनुष्य वर्तमान में जहरीली हवा में सांस लेते हैं।वायु गुणवत्ता सूचकांक के बारे में चिंतित होने के कारण वर्ष 2024 तक 2.5 प्रदूषण को 20-30ः तक कम करने के उद्देश्य से स्वच्छ वायु कार्य योजना तैयार करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस जागरूकता अभियान में नगर निगम फरीदाबाद व्यापक और समयबद्ध रूप से भाग ले रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि फरीदाबाद का हर नागरिक स्वच्छ वायु के मिशन में हिस्सा ले। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जोरदार संदेश फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक, वॉल पेंटिंग आदि जैसे विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं।नगर निगम फरीदाबाद आप सभी को राष्ट्रीय स्वच्छ कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करता हैं और अपील करता है कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, बायोमास न जलाएं, हरित ईंधन का उपयोग करें, रेड लाइट पर वाहन का इंजन बंद करें, एक जिम्मेदार नागरिक बनें और फरीदाबाद को प्रदूषण मुक्त बनाएं।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
