
मैन ऑफ द मैच श्लोक शुक्ला
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट कृष्णा मिर्जापुर ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी और वर्षा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे वर्षा क्रिकेट अकादमी ने स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी को 126 रन से हराया , यह मैच 20 ओवर का था और वर्षा क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
वर्षा क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन का लक्ष्य दिया । वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सचिन प्रजापति ने 48 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्को की मदद से 76 रन, राज ने 34 गेंदों पर 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईशान भाटिया, हर्षित शर्मा व संचित ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी ने 18.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 82 रन बनाकर हार गई। स्प्रिंग डेल क्रिकेट अकादमी की ओर से दीर्घायु गर्ग ने 19 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 14 रन बनाए।
वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्लोक शुक्ला ने 3.2 ओवर में 1 मैडेन, 10 रन देकर 4 विकेट, वैष्णव शर्मा ने 4 ओवर में 1मैडेन,16 रन देकर 3 विकेट, राज ने 1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच श्लोक शुक्ला को घोषित किया गया।
