
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ सर्कल परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन सर्कल फरीदाबाद के कर्मचारियों एवम यूनियन के पदाधिकारियों की एक जरूरी मीटिंग प्रदेश के चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई । इस मीटिंग में पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा, चैयरमैन बीर सिंह सहित चारों यूनिटों के प्रधान जिनमे सुनील चौहान, मदनगोपाल शर्मा, लेखराज चौधरी सहित उनके सचिव रवि दत्त शर्मा, सुरेन्दर कौशिक, मुकेश शर्मा, सत्यवान लोहचब मौजूद रहे । मीटिंग का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों से रूबरू होना और फरीदाबाद सर्कल के सर्कल सचिव का रिक्त रहे पद को जिम्मेदारी के साथ भरना रहा ।
वर्तमान सर्कल सचिव एवं प्रदेश कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी पर भारी मतों से विजयश्री होकर बने विनोद शर्मा के जाने से सर्कल सचिव का यह पद रिक्त हो गया था । जिसको लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल के समस्त पदाधिकारियों ने मिल बैठकर इस पद को भरने की कवायद तेज की और कर्मचारियों ने आपस मे काफी देर तक चलने वाली मीटिंग में यह विचार विमर्श करते हुए तमाम कर्मचारियों की ओर से विश्वास जताते हुए अपनी पूर्ण सहमति जाहिर की व बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से लेखराज चौधरी को फरीदाबाद सर्कल का नया सर्कल सचिव चुना गया । जिसके बाद नव निर्वाचित सर्कल सचिव लेखराज चौधरी को यूनियन में पद की गोपनीयता के प्रति शपथ दिलाई गई । शपथ के बाद अपनी ओर से सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने अपने सभी कर्मचारियों को यह विश्वास दिलाया कि वह पूर्ण निष्ठावान होकर बिना किसी भेदभाव के अपने संगठन की मजबूती, भाई चारे के विश्वास के साथ इसको आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास करेंगे और उन्होंने पद के अनुरूप सभी कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भी भरोसा दिलाया ।
इसके बाद सभी ने अपने नव नियुक्त सर्कल सचिव का मुँह मीठा कराते हुए फूलमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं । कार्यक्रम के इस मौके पर मामचन्द, परवीन शर्मा, सुभाष, नरेश कुमार, मुकेश शर्मा, जगजीत, सुरेश डूडी, विजय, अरुण, मोनू, दिगम्बर लाम्बा, देवेंदर सैनी, कुलदीप डागर, सुधीर कौशिक, राजबीर शर्मा, धीर सिंह, दीपक, योगेंदर रावत, महेन्दर, राजेश, सुभाष पहल, सुशील, अजय, जगदीश, चरण सिंह पूनिया, सुमित, मोनू, प्रदीप, राकेश, मनोज आदि भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।
लेखराज चौधरी
