
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भाजपा प्रत्याशी श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी की प्रचंड जीत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र जैन ने ओल्ड फरीदाबाद बाजार में लड्डू बाँटकर जीत की खुशी मनाई ।
नरेंद्र जैन ने बताया कि कृष्णपाल जी लगातार तीसरी बार फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से जीते हैं ।भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा ने कहा सभी कार्यकर्ताओं की जीत है और आने वाले हरियाणा के विधानसभा में भी भाजपा अपनी प्रचंड जीत से सरकार बनाएगी ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अरोड़ा, ओल्ड फरीदाबाद मार्केट प्रधान राजपाल, गौरव सिंघल और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे
