
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / आज ही के दिन सन 1925 में विजयादशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। भारत के अतिरिक्त अन्य 45 देशों में भी संघ कार्य कर रहा है। विदेशों में सनातन स्वयंसेवक संघ के नाम से सक्रिय है। क्योंकि राष्ट्र तो हमारा केवल भारत ही है। संघ के 99 वर्ष पूर्ण होने पर सभी स्वयंसेवक बंधुओं को मंगल बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
सत्य सनातन एवं अखंड भारत के भाव को आत्मसात कर राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए संकल्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को आज 99 वर्ष संपूर्ण हो गए हैं। संघ द्वारा जिला, महानगर, नगर और खंड स्तर पर आयोजन में शस्त्र पूजन के उपरांत पदसंचलन किया गया। शिवाजी नगर, बल्लभगढ़ नगर, हर्षवर्धन नगर, विक्रमादित्य नगर, मोहना खंड, खेड़ी खंड में आयोजित पद संचलन में काफी संख्या में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक शामिल हुए।
