
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में “राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद“के अंतर्गत महाविद्यालय के बाहरीय मूल्यांकन हेतु एक टीम निरीक्षण के लिए आमंत्रित की गई।
आमंत्रित की गई टीम में प्रो. पी.डी. सहारे (वरिष्ठ प्रवक्ता भौतिक विज्ञान दिल्ली विश्वविद्यालय) अध्यक्ष के रूप में एवं प्रो०विष्णु जोशी डीन (यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी) प्रो. अशोक कुमार (वरिष्ठ प्रवक्ता भौतिक विज्ञान विभाग, रामजस महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय) प्रो. राजेश कुमार (USBAS वरिष्ठ प्रवक्ता गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली) सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महाविद्यालय के सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों का निरीक्षण किया तथा अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए।
इसके साथ-साथ उन्होंने पी.पी.टी के माध्यम से अनेक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उसे और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
जैसा कि पूर्व विदित है कि अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल महाविद्यालय अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, अग्रवाल महाविद्यालय महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० संजीव गुप्ता के कुशल नेतृत्व में यह निरीक्षण आगामी NAAC की पूर्व तैयारी है।
जिसमें अग्रवाल महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ पूरे जोश एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है और भविष्य के लिए आशान्वित भी।
