फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर निर्वतमान पार्षद जितेन्द्र भड़ाना(जित्ते भाई) द्वारा वार्ड 22 और 23 में विशाल रथयात्रा व कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमति सीमा त्रिखा व निर्वतमान पार्षद जितेन्द्र भड़ाना ने हनुमान मंदिर में श्रीराम जी की आरती उतारी। इसके बाद राम रथ यात्रा मीणा मंदिर,केला देवी मंदिर,शिव मंदिर डी-ब्लॉक,मेन मार्किट लकड़पुर,पार्षद कार्यालय लकड़पुर, लकड़पुर गांव होते काली देवी मां मंदिर और वापिस हनुमान मंदिर पर समापन हुआ, जहां पर हवन और भण्डारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। राम रथ यात्रा में अथाह जनसैलाब उमड़ा पड़ा।

सडक़ें फूलों की बारिश से पट गईं। घरों की छतों और छज्जों से लोग इस रथ यात्रा को एक टक निहारने को आतुर दिखाई दिए। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमति सीमा त्रिखा ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन ऐतिहासिक है और हर भारतवासी इस दिन को बड़े उत्सव के साथ मना रहा है। हम सभी को भगवान श्रीराम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होनें कहा कि रामभक्त जितेन्द्र भड़ाना द्वारा निकाली गई इस विशाल रथ यात्रा के लिए वह उन्हें बधाई देती है जोकि लोगों में भक्ति भावना की अलग जगा रहे है।
उन्होनें कहा कि जितेन्द्र भड़ाना अपने व्यक्तित्व के धनी है जो हमेशा जहां भी रहते है समर्पित रहते है इनके भाजपा में आते ही हमारी पार्टी को अब इतना बल मिल गया कि हम आधी विधानसभा से आश्वस्त हो गए है। हम जिन्होनें आधी विधानसभा संभाल रखी है इस इलाके में। इस अवसर पर जितेन्द्र भड़ाना ने कहा कि कई पीढियों के सर्घष और 500 साल की प्रतीक्षा और हजारों कार सेवकों के बलिदान के बाद ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए थे पिछले वर्ष जोकि सनातन धर्म के लिए एतिहासिक क्षण था।
उन्होनें लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आस-पास के घार्मिक स्थलों व मंदिरों को स्वच्छ बनाएं और मंदिरों व घरों में राम ज्योति अवश्य जलाएं और खुशियाँ मनाएं। कार्यक्रम के पश्चात सीमा त्रिख़ा और जितेन्द्र भड़ाना ने अपने कार्यालय पर वर्षगांठ के पावन दिन हजारो बेसहारा महिलाओं को राशन बांटा।