
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ हरियाणा सरकार में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी जी के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद के मनोनीत पार्षद जसवंत पवार ने सांसे फाउंडेशन के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों ने मिलकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए दर्जनों छायादार व फलदार पौधे रोपे।
श्री जेटली जी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ अर्पित करते हुए जसवंत पवार जी ने कहा— “राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय व्यक्तित्व जैसे राजीव जेटली जी हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन राष्ट्र सेवा, समर्पण और संस्कारों का प्रतीक है।”
जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष रूप से जरूरतमंद बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरण भी किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के बीच जाकर उन्हें मिठाई, फल, बिस्किट और अन्य सामग्री भेंट की गई, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।
इन समर्पित कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत पलों को यदि समाज सेवा से जोड़ दिया जाए, तो वह एक जन-आंदोलन का रूप ले सकते हैं।
