
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अंबाला में आयोजित हरियाणा राज्य विद्यालय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में फरीदाबाद के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद के छात्र यश कुमार ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर फरीदाबाद जिले का नाम रोशन किया है। यश कुमार ने इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किए हैं ।
पदक जीतकर विद्यालय में आने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य विष्णु कुमार शर्मा ने विजेता छात्र को पदक पहना कर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की वर्तमान में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी खेलों में भी अपना करियर बना रहे हैं जो की राष्ट्र के एवं युवा निर्माण के लिए बहुत ही सराहनीय है।
कार्यक्रम का मंच संचालन कवि एवं गीतकार डॉ रविंद्र नागर ने किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक शिवरतन ,शिवम सक्सेना ,डॉ रविंद्र नागर प्रवक्ता भरत सिंह लोहिया, डॉ रामचंद्, श्रीमती सुमित, सुखपाल, भूपेश, देवीलाल, मनीषा गोयल, गुरजीत, राजेश, वर्षा, मोनिका ,उपासना, शीला, प्रतिभा, सुरजीत तथा साहिल मौजूद थे ।
