
मैच का मैन ऑफ द मैच माधव
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी सोहना और डबल्यू सी एल (WCL) क्रिकेट अकादमी दिल्ली के बीच खेला गया। इस मैच मे रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने डबल्यू सी एल (WCL) क्रिकेट अकादमी को 2 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और डबल्यू सी एल (WCL) क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। डबल्यू सी एल(WCL) क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 31.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 96 रन का लक्ष्य दिया ।
डबल्यू सी एल (WCL) क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनिकेत आनंद ने 30 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी सोहना की ओर से गेंदबाजी करते हुए माधव ने 5.1 ओवर 13 रन देकर 4 विकेट, लक्की करहाना और रणवीर सिंह ने 2/2 विकेट, साहिल खान व धर्मेन्द्र कसाना ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने 25.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 98 रन बनाकर जीत हासिल की। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी सोहना की ओर से ध्रुव शर्मा ने 73 गेंदों पर 5 चौको और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए।
डबल्यू सी एल (WCL) क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्कर्ष मिश्रा ने 7 ओवर में 1मैडेन,25 रन देकर 4 विकेट, अनिकेत आनंद ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट व कृष्ण गुप्ता ने एक विकेट हासिल किया।
