
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्वाटर फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड सोहना पर खेला गया यह मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी और स्मार्ट क्रिकेटर अकादमी गुरुग्राम के बीच खेला गया। इस मैच मे रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने स्मार्ट क्रिकेटर अकादमी को 6 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। स्मार्ट क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 31.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 104 रन का लक्ष्य दिया । स्मार्ट क्रिकेटर अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव शर्मा ने 25 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाए। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तन्मय बलोदा ने 7 ओवर 5 मैडेन,5 रन देकर 4 विकेट, ऋषभ ने 5.2 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट, आशीष बांबी, विशाल डागर और बादल रावत ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 24.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाकर जीत हासिल की। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से तन्मय बलोदा ने 52 गेंदों पर 10 चौको की मदद से 50 रन बनाए।
स्मार्ट क्रिकेटर अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु, जतिन ठकरान, अग्रिम धनखड़ व आदित ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच तन्मय बलोदा को घोषित किया गया। से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु, जतिन ठकरान, अग्रिम धनखड़ व आदित ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच तन्मय बलोदा को घोषित किया गया।
