
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बी डी एम कप 7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड सोहना पर खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना और स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 33.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 131 रन का लक्ष्य दिया।
स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विहान गुप्ता ने 46 गेंदों पर 5 चौको की मदद से 41 रन, राहुल कुमार ने 22 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 20 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना की ओर से गेंदबाजी करते हुए लक्की करहाना ने 8 ओवर में 2 मैडेन 12 रन देकर 4 विकेट हिमांशु खटाना ने 5 ओवर में 1 मैडेन 21 रन देकर 2 विकेट जय कटारिया, अमन राय, रनवीर सिंह और आदित्य भारद्वाज ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने 33 ओवर में 7 विकेट खोकर 136 रन बनाकर जीत गई। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना की ओर से मोक्ष मुदगिल ने 85 गेंदों पर 7 चौको की मदद से 60 रन पर्लभ ने 14 गेंदों पर 3 चौको और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए।
स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राज सागर ने 8 ओवर में 2 मैडेन 24 रन देकर 5 विकेट नकुल और वारिस ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच लक्की करहाना व फाइटर ऑफ द मैच राज सागर को घोषित किया गया।
