
मैच का मैन ऑफ द मैच अवनीश
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी और वर्षा क्रिकेट अकादमी के बीच रविंद्र फागना क्रिकेट ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया।
यह मैच 40 ओवर का था और वर्षा क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
वर्षा क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 26.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 103 रन का लक्ष्य दिया । वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य राजपूत ने 33 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 22 रन, सौरभ सिंह ने 55 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाए।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अवनीश ने 7 ओवर 17 रन देकर 4 विकेट, प्रेम ने 4.4 ओवर 17 रन देकर 3 विकेट, साहिल ने 5 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट, व हरिओम गर्ग ने 1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन बनाकर जीत हासिल की।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए नमन तांगरा ने 57 गेंदों पर 5 चौकों और की मदद से 36 रन बनाए वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य राजपूत और आदित्य मिश्रा ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अवनीश को घोषित किया गया।
