
मैन ऑफ द मैच आशीष बांबी एवं कोच दीपक राठी
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रैक्टिस मैच रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली और सरस्वती क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने सरस्वती क्रिकेट अकादमी को 124 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और सरस्वती क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 237 रन का लक्ष्य दिया ।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद साजिद ने 55 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन, राहुल खैरालिया ने 58 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 40 रन व आशीष बांबी ने 32 रन नाट आउट बनाए
सरस्वती क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुलशन ने 8 ओवर में 2 ने मैडेन 40 रन देकर 3 विकेट, सुजल गर्ग ने 6 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट, वरदान थरेजा और निखिल भड़ाना ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सरस्वती क्रिकेट अकादमी ने 27.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 113 रन बनाकर हार गई। सरस्वती क्रिकेट अकादमी की ओर से मनीष गहलौत ने 16 गेंदों पर 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन, मोहित डागर ने 46 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 21 रन बनाए।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए लक्की करहाना और ऋषभ कुमार ने 3/3 विकेट, अनुज भारद्वाज व आशीष बांबी ने 2/2 विकेट हासिल किए। इस मैच का 32 रन नोट आउट व 2 विकेट लेने वाली आशीष बांबी मैन ऑफ़ द मैच को घोषित किया गया।
