
मैच का मैन ऑफ द मैच ओम कुमार
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रैक्टिस मैच सवित्रा क्रिकेट ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली और सवित्रा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने सवित्रा क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से हराया , यह मैच 45 ओवर का था और सवित्रा क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। सवित्रा क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 45 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन का लक्ष्य दिया ।
सवित्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्श ने 80 गेंदों पर 17 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 93 रन, राजीव कुमार ने 65 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए नितेश साहनी और नितिन साहनी ने 2/2 विकेट तविश शर्मा और त्रिलोक भारद्वाज ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने 31.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 309 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से ओम कुमार ने 69 गेंदों पर 12 चौको और 2 छक्को की मदद से 84 रन सिदेश शुक्ला ने 39 गेंदों पर 9 चौको और 3 छक्कों की मदद से 63 रन पुनीत सैन ने 23 गेंदों पर 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।
सवित्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक ने 7 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट निकुंज जागरा 7 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट कुशल और अर्श ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच ओम कुमार व फाइटर ऑफ द मैच व अर्श को घोषित किया गया।
