
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
1st अंडर-17 प्रजापति क्रिकेट टूर्नामेंट ऑसम अरावली क्रिकेट अकादमी ग्राउंड फरीदाबाद मैं खेला गया | यह मैच वर्षा क्रिकेट अकादमी और रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया इस मैच मे रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी टीम ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया, यह मैच 40 ओवर का था और रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया |
वर्षा क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 37.2 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर 138 रन का लक्ष्य दिया। वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस महतो ने 55 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 24 रन, निखिल कुमार ने 34 गेंदों पर 2 चौको और 1 छः की मदद से 20 रन बनाए |
टीम रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए पूर्णा ने 8 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट, कुंगा ने 6 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, आशीष बाम्बी ने 8 मै 29 रन देकर 2 विकेट और हिमांशु – ऋषभ ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 18.3 ओवर मे 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना कर जीत हासिल की |
टीम रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से हर्षल गहतोरी ने 75 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्के की मदद से 75 रन, दिव्यांश कोहली ने 41 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 47 रन बनाए | वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्लोक शुक्ला ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट, आनंद 5 ओवर मैं 36 रन देकर 1 विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच हर्षल गहतोरी को घोषित किया |
