
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / उपायुक्त एवम अध्यक्ष ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद विक्रम सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 01.02.2025 से 05.02.2025 तक मानव रचना इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिसर्च एंड स्टडीज फरीदाबाद के प्रांगण मे चल रहे पाच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन दिनांक का आरंभ बिजेन्द्र सोरोत सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के मार्गदर्शन मे जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी के नेतृत्व मे हुआ |
कैंप डायरेक्टर एम सी धीमान के द्वारा तीसरे दिन की शुरुआत करते हुए बताया कि इस कैंप का उदेश्य युवाओं को शिक्षा के साथ साथ अन्य मह्त्वपूर्ण जानकारी भी मिले इसके लिए यह पांच दिवसीय युथ रेडक्रॉस शिविर लगाया जा रहा है। इस कैंप में विभिन्न विषयो के विशेषज्ञ भाग लेंगे और युवाओं को भी एक मंच से अपनी प्रतिभा उभारने का मौका मिलेगा। मनोज बंसल, सदस्य भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य स्वैच्छिक रक्तदान समिति द्वारा रक्तदान करने के बारे में जागरूक किया उनके द्वारा बताया गया कि रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बच सकती है। इसके अलावा सबसे आवश्यक बात रक्तदान को लेकर चली आ रही अफवाहों के बारे में विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि इससे बिल्कुल कमजोरी नहीं आती है।
वीरेन्द्र बल्हारा, ट्रैफिक ताऊ के द्वारा सड़क सुरक्षा सहित यातायात नियमो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर हमेशा बाईं और चले, बाइक चलते समय हेलमेट का प्रयोग करें, अधिक स्पीड से वाहन को ना चलाये, साथ ही चार पहियों के वाहन पर सीट बेल्ट का उपयोग करने सहित सड़क सुरक्षा को लेकर अनेको प्रकार कि जानकारी दी। जिससे की किसी प्रकार का खतरा ना हो सके। दर्शन भाटिया के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी उनके द्वारा बताया गया की प्राथमिक उपचार का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की जान बचाना होता है। प्राथमिक चिकित्सा किसी भी समस्या को बिगड़ने से रोकने में मदद करती है क्योंकि छोटी दुर्घटनाएँ ठीक समय पर बड़ी होने से पहले ही नियंत्रित की जा सकती हैं और रोगी को
