
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच युग क्रिकेट अकैडमी और वानी स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इस मैच में युग क्रिकेट एकेडमी ने वानी स्पोर्ट्स को 165 रन से शिकस्त दी। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और वानी स्पोर्ट्स ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। युग क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 38.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 300 का लक्ष्य दिया । युग क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन ने 77 गेंदों पर 10 चौकों और 1छक्के की मदद से सर्वाधिक 91 रन, चिराग ने 30 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 51 रन और हैप्पी ने 16 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 22 रन का योगदान दिया।
वानी स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंशज ने 8 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट, तनुष ने 7.3 ओवर में 71 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वानी स्पोर्ट्स 39.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 135 रन बनाकर ढेर हो गई। वानी स्पोर्ट्स की ओर से कनव ने 39 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 22 रन , पियूष ने 63 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 28 रन और गौरांश ने 35 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए। युग क्रिकेट अकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गर्व ने 8 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट, सूर्यांश ने 6 ओवर में 24 देकर 2 विकेट, पुनीत ने 5 ओवर में 13 रन देकर 2 हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आर्यन को घोषित किया गया।







