
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन (यमुना जल) सौंपते हुए डॉ.आर एन सिंह एवं प्रदीप गुप्ता
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह हरियाणा सरकार के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से उनके सेक्टर 16 स्थित कार्यालय पर मिलकर शुभकामना देने के साथ ही यमुनाजी की अविरलता तथा निर्मलता के लिए सार्थक प्रयास के लिए आग्रह किए।
डॉ.आर एन सिंह ने राधे-राधे का शाल ओढ़ाकर कर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज का आशीर्वाद अग्रसारित किया तथा यमुना रक्षक दल की पुस्तिका एवं ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के साथ 12 मई 1994 में हुए यमुना जल बँटवारे की प्रति, वर्ष 2013 के केन्द्र सरकार एवं यमुना रक्षक दल के समझौते की प्रति तथा 2020 के राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के समिति की रिपोर्ट आदि संलग्न हैं।
डॉ.आर एन सिंह ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को डाकपत्थर का पवित्र जल भी भेंट किया।
