
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सेक्टर- 87 स्थित एसआरएस पर्ल फ्लोर सोसायटी आरडब्ल्यूए के चुनाव रविवार देर रात संपन्न हुआ। चुनाव में 372 रेजिडेंट्स ने मतदान किया। जिसके परिणाम आने पर ओम प्रकाश मिश्रा 189 वोट पाकर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष चुने गए हैं। नेत्रपाल सिंह को सीनियर वाइस प्रेजिडेंट चुना गया है।
शैलेंद्र मिश्रा को वाइस प्रेजिडेंट और परवीन शर्मा जर्नल सेक्रेटरी चुने गए। इसी तरह चरन सिंह को वाइस जर्नल सेक्रेटरी, अमित मिश्रा को जॉइंट सेक्रेटरी, गणेश मिश्रा को डिप्टी सेक्रेटरी चुना गया। वहीं राजीव रोहिला ट्रेजरार, जॉइंट ट्रेजरार सत्यप्रकाश को चुना गया। कार्यकारणी सदस्यों के रुप में चंदन शर्मा, राजेंदर पाल चुग, मोना सिन्हा, दीपक शर्मा, अर्चना गौड़ व रचना दराद को चुना गया है।
अध्यक्ष चुने जाने पर ओम प्रकाश मिश्रा ने सोसायटी वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोसायटी के रेजिडेंट्स ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है। वे उनके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
