
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शिरडी साईं बाबा स्कूल के 175 छात्रों ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार जीतकर सभी का दिल जीत लिया।
माननीय राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने न केवल छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए, बल्कि उनकी प्रस्तुति और खूबसूरती से बनाई गई रंगोली की दिल से प्रशंसा की।
यह पल न केवल छात्रों के लिए गर्व का था, बल्कि स्कूल और सभी संबंधित लोगों के लिए भी प्रेरणा से भरा रहा।
