
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राज्य व राज्य की उत्पत्ति कैसे हुई इसे विद्यार्थी जाने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दिनांक 28 सितंबर 2023 को अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा राजनीति शास्त्र फोरम के अंतर्गत राज्य की उत्पत्ति
के सिद्धांत विषय पर अतिथि व्याख्यान कराया गया। अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी की प्रेरणा से महाविद्यालय में समय-समय पर अनेक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए कराए जाते हैं।
इसी श्रृंखला में यह व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. रानी सांगवान एसोसिएट प्रोफेसर, सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल द्वारा दिया गया। मुख्य वक्ता का स्वागत राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ. रितु द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता ने राज्य की उत्पत्ति, उसकी संरचना व उसके विभिन्न सिद्धांतों की विस्तार से व्याख्या और विवेचना की। उन्होंने बताया कि कैसे ये सिद्धांत सामाजिक संरचना और शक्ति के प्रति हमारे दृष्टिकोण को प्रभावित करते हैं। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों के सवालों का संतोषजनक जवाब मुख्य वक्ता ने दिया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धनक रहा। इस व्याख्यान से 83 विद्यार्थी लाभन्वित हुए।
