
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-17 क्रिकेट टूर्नामेंट कृष्णा क्रिक्रेट ग्राउंड मिर्जापुर पर खेला गया यह मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी और महारानी किशोरी मेमोरियल (MKM) क्रिक्रेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे महारानी किशोरी मेमोरियल (MKM) क्रिकेट अकादमी ने रविन्द्र फागना क्रिक्रेट अकादमी को 5 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और रविन्द्र फागना क्रिक्रेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 36.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 178 रन का लक्ष्य दिया । रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल खैरालिया ने 41 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।
महारानी किशोरी मेमोरियल (MKM) क्रिक्रेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्षित अत्री और जतिन अमरावत ने 3/3 विकेट, परम चंदीला ने 8 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट, साहिल गौड़ व रूद्र अत्री ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महारानी किशोरी मेमोरियल (MKM) क्रिक्रेट अकादमी ने 24.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाकर जीत हासिल की। महारानी किशोरी मेमोरियल (MKM) क्रिक्रेट अकादमी की ओर से यश अधाना ने 45 गेंदों पर 9 चौको और 1छक्के की मदद से 53 रन , मोहम्मद सोहैल ने 30 गेंदों पर 6 चौको और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरांश रात्रा और साजिद खान ने 2/2 विकेट, ऋषभ कुमार ने एक विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच जतिन अमरावत को घोषित किया गया।
