
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता 20 से 23 नवंबर 2023 को आयोजित हुई। जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग प्रतियोगिता संपन्न हुई। अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के योग खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया एवं क्रमश: रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। दोनों टीमों की महाविद्यालय वापसी पर प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच श्याम आर्य का स्वागत एवं सम्मान किया। अधिक जानकारी देते हुए महाविद्यालय के समर्पण योग क्लब के कन्वीनर डॉ.नरेश कामरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अग्रवाल महाविद्यालय की पुरुष टीम में हर्ष, नितेश, अमित, जितेंद्र, दुष्यंत व रोनित शामिल रहे।
इस प्रतियोगिता में अग्रवाल महाविद्यालय की महिला टीम मनीषा गिरी, अंशिका, हर्षिता, बबली, निकिता व मनीषा शामिल रही। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ जगबीर सिंह ने बताया कि काफी कठिन प्रतियोगिता होने के बावजूद महाविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरुष प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया एवं महिला वर्ग में
का तृतीय स्थान हासिल किया । प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को अब आगे ऑल इंडिया योगा यूनिवर्सिटी में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा महाविद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी इस उपलब्धि पर डॉ.के.एल कौशिक, अन्य प्राध्यापक गण व योग कोच श्याम आर्य मौजूद रहे।
