
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक की अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में तीन दिवसीय अन्तर्महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्रथम दिन दिनांक 03 दिसंबर 2022 को इंडियन राउंड के छात्र वर्ग में अग्रवाल कॉलेज के सौरव ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय तथा सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I वहीं महिला वर्ग में निशा (एस.एच.एस., भिवानी) ने प्रथम, भूमिका (गवर्मेंट कॉलेज, बल्लबगढ़) ने द्वितीय स्थान तथा पूनम (वी.एम.एम.कॉलेज, रोहतक) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय से सम्बंधित 15 महाविद्यालय के खिलाडियों ने इंडियन राउंड ने भाग लिया I प्रतियोगिता के दूसरे दिन 04 दिसंबर 2022 को रिकर्व राउंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I रिकर्व राउंड के छात्र वर्ग में राजकीय महाविद्यालय दुजाना के राहुल ने प्रथम, अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के विक्की हुड्डा ने द्वितीय तथा अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के सागर शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I वहीं सैनी महाविद्यालय रोहतक की निधि ने प्रथम, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक की निकिता ने द्वितीय स्थान तथा महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक की हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकान्त गुप्ता जी ने विजेता खिलाडियों को बधाई दी और जिन खिलाडियों को हार का सामना करना पडा उन्हें थक कर ना बैठने की सलाह देते हुए और प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। खिलाडियों को उत्साहित करने में महाविद्यालय के डीo पीo श्री नन्द किशोर, डॉo जगवीर सिंह, श्री मोहित हुड्डा व तीरंदाजी कोच लवकेश उपस्थित रहे।
