
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा द्वारा जिला भाजपा का सचिव नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर गोल्डी अरोड़ा ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का उनके सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पहुंचकर स्वागत करते हुए आभार जताया। गोल्डी अरोड़ा ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला भाजपा अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, निवर्तमान वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी सहित भाजपा हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें संगठन ने सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी सत्ता के गलियारों में पहुंचती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासन व ईमानदारी से कार्य करता है इसलिए पार्टी में कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी और बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश में तीसरी बार सत्ता पर काबिज हो सके। कृष्णपाल गुर्जर ने गोल्डी अरोड़ा को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और कामना की कि वह पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करेंगे। इस मौके पर उनके साथ विकास शर्मा, मनीष बत्रा, हेमंत कैरी, आशीष माटा, पवन शर्मा, सागर दुआ, गगन अरोड़ा, मनीष चौधरी, सागर भाटिया, दीपांकर आहुजा, अभिषेक खनेजा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
