
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / शहीद नगर में वार्ड 4 में पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने लोगों की पानी की समस्याओं को देखते हुए ट्यूबवेल लगाने के कार्य का स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल तुड़वाकर मुहूर्त किया। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा का शहीद नगर के लोगों फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और लड्डू बांटकर हरियाणा सरकार में तीसरी बार सरकार बनाने पर बधाई दी।
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की पूजनीय जनता ने उन्हें तीसरी बार विधायक बनाकर इतिहास रचने का काम किया है। विधायक श्री शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बल्लबगढ़ को विकसित बनाना ही मेरा लक्ष्य है जिसके लिए कार्य प्रकिया में हैं आज करीब 7 लाख की लागत से ये दो ट्यूबवेल लगाने का मुहूर्त किया गया है। इससे शहीद नगर के करीब 3000 लोगों को पानी का लाभ मिलेगा। इस मौके पर ज्ञानेंद्र भारद्वाज,श्यामनारायण,हरी नारायण ,राम दयाल ,रघुनाथ, बिजेंद्र मिश्रा ,मनीष गौतम, सुधांशु सहित शहीद नगर के बुजुर्ग और महिलाएं भी मौजूद रहे।
बल्लभगढ़ में पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पं. मूलचंद शर्मा के दिशा निर्देशों पर बल्लभगढ़ चावला कालोनी स्थित छठ मैया पार्क की चारदीवारी का कार्य प्रगति पर है वही मलेरना रोड पर चौहान वाली गली का निर्माण कार्य प्रगति पर चला हुआ है, आजाद नगर में इंटरलॉकिंग टाइल से गलियों को बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा ऑटो पिन स्लम एरिया में भी सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
