
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बल्लभगढ़ डिवीजन की सेक्टर-02 हुड्डा मार्किट स्तिथ बिजली निगम की सबडिवीजन सिटी-03 पर प्रधान मदन गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में कर्मचारियों की एक सभा का आयोजन हुआ । जिसमें दफ्तर और फील्ड में काम करने वाले सभी बिजली कर्मचारियों ने भाग लिया और अपने दफ्तर एवम फील्ड में काम करने से संबंधित दैनिक समस्याओं को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव विनोद शर्मा सहित अपने नेताओं को अवगत कराया ।
मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने सब यूनिट सिटी-03 की बॉडी का चुनाव कराये जाने को लेकर अपनी सहमति जाहिर की । क्योंकि पिछले साल जून 2023 में बिजली निगम की ओर से पूरे फरीदाबाद सर्कल में पाँच नई सबडिविजनें बनाई गईं । जिनमे से एक इस सिटी-03 नए दफ्तर को बनाकर संचालित किया गया है । इसलिये एचएसईबी वर्कर यूनियन की नई सब यूनिट बॉडी कार्यकारिणी का गठन होना अनिवार्य बनता है ।
इसके लिये दफ्तर पर सभी बिजली कर्मचारियों की उपस्तिथि में दफ्तर के छह पदों पर उप चुनाव कराए जाने का एक प्रस्ताव पारित किया गया । जिसमें सीए सुरेन्दर सिंह रावत को सिटी-03 दफ्तर का प्रधान, अनिल कुमार लाइनमैन को उप-प्रधान, बिट्टू एलडीसी को सचिव, सोमवीर एएलएम को सह-सचिव, रोहित डबास एएलएम को कैशियर, अरविन्द कुमार एएफएम को संगठनकर्ता फर्स्ट, बाबूराम एएफएम को संगठनकर्ता टू के पद पर सभी कर्मचारियों के विश्वास प्रस्ताव के बाद सर्वसम्मति से चुना गया ।
चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी नव चयनित पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर यूनियन की तरफ से पूर्व सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा ने गोपनीयता की शपथ दिलाई । बिजली कर्मचारीयों की मीटिंग व चुनावी प्रक्रिया के दौरान ओल्ड फरीदाबाद के सचिव लेखराज चौधरी, ग्रेटर फरीदाबाद के सचिव रवि दत्त शर्मा, बल्लभगढ़ के सचिव सुरेन्दर सिंह जुनहेड़ा, यूनिट कैशियर धीर सिंह, यूनिट उपप्रधान राजबीर हरफला, भगत सिंह, मुकेश, पवन, सनीम, अशोक फोरमैन, सन्दीप फोरमैन, बिजेन्दर, रोहित, अजीत, अनिल, सोनू रानी, प्रीतम, राकेश, मोहित आदि काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।
